bhagalpur news. टीएमबीयू के पुराने अतिथि शिक्षकों का शिक्षा विभाग ने मांगा रिकार्ड

विधानसभा में अप्रैल 2025 में टीएमबीयू में नियुक्त अतिथि शिक्षकों के बकाये मानदेय का मामला उठा है

विधानसभा में अप्रैल 2025 में टीएमबीयू में नियुक्त अतिथि शिक्षकों के बकाये मानदेय का मामला उठा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने पुराने शिक्षकाें के लिए जारी राशि के भुगतान का रिकार्ड मांगा है. दरअसल, टीएमबीयू के उन अतिथि शिक्षकों को करीब नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है.

दूसरी तरफ टीएमबीयू गेस्ट फैकल्टी संघ के अध्यक्ष डाॅ आनंद आजाद ने गलत रिपोर्ट मांगने का आरोप लगाया है. कहा कि गाेपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलाे मंडल ने विधानसभा में टीएमबीयू के अतिथि शिक्षकों काे भुगतान नहीं हाेने का मामला उठाया था. उन्हाेंने इस पर शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा था.

अब उच्च शिक्षा निदेशक प्राे एनके अग्रवाल का राज्य के सभी विवि काे जारी किया गया पत्र भी सामने आया है. इसमें उन्हाेंने वित्तीय वर्ष में उस राशि के भुगतान का रिकॉर्ड देने काे कहा है. वहीं, सरकार ने राज्यभर के विवि के अतिथि शिक्षकों के भुगतान के लिए जारी की थी. वहीं, टीएमबीयू का कहना है कि जिस मद की राशि का रिकार्ड मांगा गया है. अप्रैल में नियुक्त हुए अतिथि शिक्षकों के लिए नहीं है. उनकी नियुक्ति में गड़बड़ी के आराेप काे लेकर टीएमबीयू के सिंडिकेट ने 13 जनवरी काे हुई बैठक में भुगतान पर राेक लगाने का निर्णय लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >