Bhagalpur News: श्रावणी मेला में 109 डॉक्टरों की तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को श्रावणी मेले के तहत संचालित कांवरिया पथ पर पड़ने वाले तीन जिलों के कुल 109 डॉक्टरों की तैनाती कर दी है.

भागलपुर.

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को श्रावणी मेले के तहत संचालित कांवरिया पथ पर पड़ने वाले तीन जिलों के कुल 109 डॉक्टरों की तैनाती कर दी है. सरकार के अवर सचिव विद्यानंद जमादार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बांका जिले को जहां 40 चिकित्सा पदाधिकारी मिले हैं तो वहीं भागलपुर को 39 व मुंगेर को 30 चिकित्सा पदाधिकारी की तैनाती हुई है.

बांका जिले को लखीसराय व शेखपुरा जिले के पांच-पांच, पूर्णिया के सात, बेगूसराय के आठ व नालंदा जिले के 15 चिकित्सा पदाधिकारियों को बांका में तैनाती की गई है. वहीं खगड़िया जिले के के नौ, नवादा के सात, कटिहार के 11 व गया जिले के 12 चिकित्सा पदाधिकारियों की तैनाती भागलपुर जिले में की गई है. इसके अलावा पटना, वैशाली व भोजपुर जिले के दस-दस चिकित्सा पदाधिकारियों की तैनाती मुंगेर जिले में की गई है. सिविल सर्जन भागलपुर, बांका व मुंगेर को निर्देश दिया गया है कि वे इन चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति को स्वीकार करते हुए इनकी तैनाती श्रावणी मेले में की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >