भागलपुर व बांका के विभिन्न प्रखंडों के 1075 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन व प्रदर्श में हुए शामिल

उद्यान विभाग की ओर से बुधवार को जिला कृषि विभाग परिसर तिलकामांझी में तीन दिवसीय प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया. पहले दिन बांका व भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों से आये 1075 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपने उद्यानिक व जैविक फसलों को प्रदर्श में रखा.

जिला कृषि विभाग परिसर में तीन दिवसीय प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

उद्यान विभाग की ओर से बुधवार को जिला कृषि विभाग परिसर तिलकामांझी में तीन दिवसीय प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया. पहले दिन बांका व भागलपुर के विभिन्न प्रखंडों से आये 1075 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपने उद्यानिक व जैविक फसलों को प्रदर्श में रखा.

देर रात तक किसानों का रजिस्ट्रेशन होता रहा. संचालन उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अभय कुमार मंडल ने किया. उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में बांका और भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसान अपने उत्कृष्ट उद्यानिक उत्पाद के साथ भाग ले रहे हैं. प्रदर्शनी में दोनों जिलों को मिलाकर कुल 65 सबसे अच्छे प्रदर्शो के साथ किसानों ने भाग लिया. आकर्षक मंच के साथ 30 से अधिक स्टॉल सजाये गये.

प्रदर्शनी सह मेला का विधिवत उद्धाटन आज

सहायक निदेशक श्री मंडल ने बताया कि प्रदर्शनी के पहले दिन दोनों जिलों को मिलाकर कुल 65 सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का प्रदर्शनी में इंट्री ली गयी. मेला का उदघाटन गुरुवार की पूर्वाहन जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी करेंगे. प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व नगद राशि के साथ पुरस्कृत किया जायेगा. प्रदर्शनी के लिए

सब्जी, शोभाकार पत्तीदार पौधे, विभिन्न तरह के पाम, मशरूम, बोनसाई, कलात्मक पुष्प सज्जा, फल, जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे, औषधीय एवं सुगंधित पौध जड़ सहित, शहद, विभिन्न तरह के कैक्टस एवं शकुलेंट पौधे को आमंत्रित किया गया था. इस प्रदर्श के लिए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं विशिष्ट पुरस्कार के रूप में क्रमश नगद राशि दो हजार, 15 सौ, एक हजार और पांच सौ रुपये दिये जायेंगे. प्रदर्शो का गठित टीम द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा. 30 जनवरी को उदघाटन के बाद आमलोगों को देखने के लिए प्रदर्शनी संध्या पांच बजे तक उपलब्ध होगा.

मेले में गेंदा फूल की व्यवसायिक खेती की मिलेगी जानकारी

उद्यान प्रदर्शनी देखने आये बांका और भागलपुर जिले के किसानों ड्रिप सिंचाई के साथ गेंदा फूल की व्यवसायिक खेती तकनीकी जानकारी दी जायेगी. विभाग द्वारा मेला परिसर में पूरी साज सज्जा के साथ डिमोस्टेशन यूनिट तैयार किया गया है, ताकि प्रमंडल के किसान इसे खुद देखकर सीख सकें. विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें खेती की विस्तार से जानकारी भी दी जायेगी. सहायक निदेशक उद्यान अभय कुमार मंडल ने बताया कि 31 जनवरी को अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण एवं उद्यान प्रदर्शनी का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >