Bhagalpur News: शहर में लगेंगे 102 नये साइनेज बोर्ड

भागलपुर नगर निगम की ओर से सिल्क सिटी में 102 नये साइनेज बोर्ड लगाने की योजना है.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर नगर निगम की ओर से सिल्क सिटी में 102 नये साइनेज बोर्ड लगाने की योजना है. इस पर गली का नाम, पार्षद, महापौर और उपमहापौर का नाम दर्शाया जायेगा. मालूम हाे कि दो साल पहले सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था.

इसे लेकर अब जेम पोर्टल के माध्यम से कार्यादेश जारी किया गया है. इतना ही नहीं डिजाइन और प्रिंट होने वाली सामग्री के निर्धारण के लिए पांच सदस्यीय समिति बनायी गयी. इसमें उप नगर आयुक्त आमीर सुहेल और राजेश कुमार पासवान, नगर प्रबंधक विनय प्रसाद यादव, सहायक लोक स्वच्छता अधिकारी शशि भूषण सिंह और सहायक टाउन प्लानर मन्नु यादव शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >