bhagalpur news. पीरपैंती की गलियों में लगेगी नयी स्ट्रीट लाइट, 1.38 करोड़ रुपये होंगे खर्च

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड को रोशन करने की दिशा में नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है.

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड को रोशन करने की दिशा में नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है. लगभग एक करोड़ 37 लाख 97 हजार 105 रुपये की लागत से वार्ड संख्या 1 से 11 तक नयी स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी.

इस परियोजना के तहत जिस एजेंसी को काम दिया जायेगा, उसे पांच वर्षों तक रखरखाव करना अनिवार्य होगा. नगर पंचायत ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक फॉर्म, एजेंसी और कांट्रैक्टर के लिए निविदा में भाग लेने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गयी है.

इसी दिन तकनीकी बिड खोली जायेगी, जिसके बाद वित्तीय बिड के जरिये एजेंसी का चयन होगा. चयनित एजेंसी को दो माह के अंदर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा करना होगा. परियोजना पूरी होने पर पीरपैंती की गलियां और सड़कें पहले से अधिक सुरक्षित और जगमग होगी, जिससे यातायात और रात की गतिविधियों में भी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >