बिहार: भागलपुर-रांची के बीच बस सेवा 22 साल बाद फिर हुई शुरू, जानिए किराया, रूट और शेड्यूल

Bhagalpur To Ranchi Bus News: भागलपुर से रांची के बीच अब सीधी बस सुविधा शुरू हो गयी है. 22 साल बाद यह बस सेवा शुरू हुई है. रांची, हजारीबाग जाने वाले लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी. जानिए किराये से लेकर बस के शेड्यूल तक की पूरी जानकारी

Bhagalpur To Ranchi Bus News: 22 साल बाद भागलपुर पथ परिवहन निगम से रांची के लिए बस का परिचालन गुरुवार को शुरू हो गया. 22 साल बाद बस सेवा शुरू होने से रांची जाने वाले यात्रियों को सुखद आभास हुआ. रांची बस सेवा की शुरुआत निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर किया. सुबह 7:45 बजे बस रवाना हुई. जानिए शेड्यूल से लेकर किराये तक की जानकारी…

रांची के लिए बस को किया गया रवाना

गुरुवार को रांची के लिए भागलपुर से बस को रवाना किया गया. बस को दुल्हन की तरह सजाया गया था. इस बस के चालू होने से रांची, हजारीबाग जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. बता दें कि सुबह से शाम छह बजे तक रांची के लिए अभी ना तो कोई बस थी और ना ही कोई ट्रेन. क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रांची के बस सेवा के लिए कई महीनों से प्रयास कर रहे थे, अब जाकर सफलता मिली है. वहीं भागलपुर से देवघर के लिए भी बस का परिचालन शुरू किया गया.

जानिए बसों का शेड्यूल

भागलपुर से रांची के लिए बस सुबह 7:45 बजे खुलेगी. वहीं गुरुवार की सुबह ही भागलपुर से देवघर के लिए बस सुबह 7:15 बजे रवाना की गयी. भागलपुर से देवघर तक का किराया 182 रुपये रखा गया है, जबकि भागलपुर से रांची के लिए 550 रुपये किराया है. 43 सीटर डिलक्स बस नॉन एसी है.

जानिए रूट के बारे में..

यह बस ढाकामोड़, हंसडीहा, देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची जायेगी. वहीं रांची से सुबह 5:45 बजे भागलपुर के लिए खुलेगी और शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.भागलपुर से देवघर के लिए बस सुबह 7:15 बजे खुलेगी. यह बस जगदीशपुर, ढाकामोड़, हंसडीहा होते हुए सुबह 11:13 बजे देवघर पहुंचेगी. वहीं देवघर से बस दिन के 2 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी और शाम 6 बजकर 40 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >