चौतरवा-रतवल मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

चौतरवा-रतवल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाना क्षेत्र में चौतरवा-रतवल मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. रतवल के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

Chautarwa News: रतवल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार युवक चौतरवा-रतवल मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लाया गया. चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के बरियरवा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

चौतरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

गांव में पसरा मातम

युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है.

यह भी पढ़ें: लौरिया-बगहा NH पर स्कार्पियो और टेम्पू की टक्कर, चालक गंभीर घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >