धान रोपनी के दौरान युवक को लगा करंट, तड़प-तड़पकर मौत

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में धान की रोपाई के लिए खेत की सिंचाई कर रहे एक 19 वर्षीय युवक की बिजली के करंट से दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में धान की रोपनी के लिए खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ गांव के समीप सैदपुर सरेह की है. मृतक की पहचान चमुआ गांव निवासी बंधु राम के 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.

Narkatiaganj News: खेत में मोटर चलाने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार अजय कुमार खेत में मोटर चलाकर धान की रोपनी के लिए सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान बिजली का तार उसके पैर में उलझ गया और वह तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. समीर आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

गांव में पसरा मातम

युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और मृतक के घर पहुंचे. परिजन शव को लेकर घर लौट गए.

यह भी पढ़ें:नेपाल में मूसलाधार बारिश का असर बिहार तक, सूखी नदियों में लौटा पानी, किसानों के चेहरे खिले


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satish kumar pand

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >