Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में धान की रोपनी के लिए खेत की सिंचाई कर रहे एक 19 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.
घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ गांव के समीप सैदपुर सरेह की बताई गई है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
मोटर चलाते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान चमुआ गांव निवासी बंधु राम के 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.
ग्रामीणों के अनुसार, अजय कुमार खेत में मोटर चलाकर धान की रोपनी के लिए सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान बिजली का तार उसके पैर में उलझ गया और वह तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया.
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज ले गए. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि
अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. समीर आलम ने बताया कि युवक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए.
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों ने खेतों में बिजली उपकरणों के उपयोग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
