आठ वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है. आरोप है कि 24 वर्षीय युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा और बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना भैरोगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सीता केवट पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र को दी. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से पूछताछ के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वही घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र घटनास्थल पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से पूछताछ करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली और आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना का आश्वासन दिया. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वही गिरफ्तार आरोपी संजीत कुमार से पुलिस गहन पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >