युवक की गला रेत और चाकू से गोदकर हत्या

शिकारपुर थाने के लौकरिया में युवक की गला रेत और चाकू से गोद हत्या कर दी गयी है.

नरकटियागंज (पचं). शिकारपुर थाने के लौकरिया में युवक की गला रेत और चाकू से गोद हत्या कर दी गयी है. उसकी पहचान नरकटियागंज के हरदिया वार्ड 20 निवासी छोटन तिवारी के पुत्र सौरभ कुमार (30) के रूप में की गई है. उसका शव शुक्रवार को लौकरिया गांव के गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में मिला. सरेह में गए ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह सदल बल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. युवक का गला रेता गया है. चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. घटना स्थल से कई अहम सुराग पुलिस को हाथ लगे हैं. पुलिस हरेक पहलू पर छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि सौरभ अपनी बहन और लौकरिया गांव से सटे विरती टोला सुगौली में अशोक पांडेय के यहां बीते आठ-दस दिनों से रह रहा था. सौरभ के भाई शिबू तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही सौरभ घर आया था. गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे के आसपास किसी ने उसे मैसेज कर घर से बुलाया. घर से निकलने के पहले उसे रोका भी गया. वह नहीं रुका. शुक्रवार को सुबह हत्या की जानकारी मिली. शुक्रवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाये. डेढ़ साल पहले सौरभ ने किया था प्रेम विवाह नगर के हरदिया निवासी सौरभ तिवारी ने करीब डेढ़ साल पहले बरवा गांव की वर्षा प्रिया के साथ प्रेम प्रसंग में शादी रचाई थी. अंतरजातीय शादी रचाये जाने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पटना में रहकर कम्प्यूटर दुकान में काम करता था. कोट.. पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. सौरभ के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. हत्या में संलिप्त कुछ संदिग्धों के बारे में पता चला है. शीघ्र ही हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. जयप्रकाश सिंह, एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >