नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत

थाना क्षेत्र के अमवामन में सोमवार को नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया.

मझौलिया. थाना क्षेत्र के अमवामन में सोमवार को नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव मंगलवार को बरामद किया गया. मृतक की पहचान सेनुअरिया पंचायत वार्ड संख्या 9 निवासी मथुरा साह के पुत्र रमन साह (22) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रमन साह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अमवामन तट पर बने छठ घाट के पास स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन के देखरेख में एनडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया, फिर भी शव नहीं मिल सका. मंगलवार की सुबह घाट की देखरेख कर रहे कर्मियों ने शव को पानी में तैरते देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >