सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेतिया-योगापट्टी मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात फतेहपुर चौक स्थित राइस मिल के पास सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गयी.

योगापट्टी. बेतिया-योगापट्टी मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात फतेहपुर चौक स्थित राइस मिल के पास सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव प्रदीप साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपनारायण साह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दीपनारायण अपने बाइक से नवलपुर की ओर जा रहा था. उसी दौरान राइस मिल फतेहपुर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों को जैसे ही सूचना मिली. घर में कोहराम मच गया. मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिराम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >