वाल्मीकि नगर. भरिहानी गांव निवासी रंगीला शर्मा उम्र लगभग 33 वर्ष पिता राजेंद्र शर्मा शुक्रवार की सुबह अपने घर पर ग्लैंडर मशीन द्वारा टांगी का बेट बनाने के क्रम में ग्लैंडर मशीन से दाहिना हाथ कटकर बुरी तरह से जख्मी हो गया. परिजनों द्वारा आनन-फानन में टंकी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. इस घटित घटना से परिजनों में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी
बगहा.नगर के गांधी नगर चौक के समीप मुख्य सड़क एन एच 727 पर तेज रफ्तार बाइक से गिरने से गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुशवाहा गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डाॅ.रंजन कुमार ने प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है.उन्होंने बताया की घायल के सिर और शरीर के अन्य भाग में काफी जख्म और चोट है .फिलहाल इलाज के बाद स्थिति सामान्य है.जांच कराया जा रहा है.अगर आवश्यकता पड़ी तो रेफर भी किया जा सकता है.परिजनों ने बताया की बाइक तेज थी.अचानक गड्ढे में गिरने से बाइक पलट गई और राजेश जख्मी हो गये.
महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री के द्वारा जारी
बगहा.मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत शुक्रवार को महिलाओं के खातों में योजना की प्रथम किस्त जारी की गई. प्रथम किस्त के साथ महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किया गया. प्रखंड बगहा के बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ महिलाओं तक पहुंचे और योजना को जानकारी महिलाओं हो सके. इसको लेकर प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई. प्रखंड बगहा एक जीविका बीपीएम विनोद कुमार ने बताया कि बगहा एक में 2103 समूह का गठन है. जिसमें 22763 महिला सदस्य हैं. वही शहरी क्षेत्र में 469 समूह है जिसमें 4826 सदस्य है. उन्होंने बताया कि इन महिला समूह की दीदियों के बीच राशि का स्थानांतरण हुआ है.इस अवसर पर बीडीओ प्रदीप कुमार के अलावा जीविका समूह के सदस्य व जीविका के पदाधिकारी आदि शामिल रहें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जगिरहा पंचायत सरकार भवन का किया लोकार्पण
ठकराहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बुधवार को जगिरहा पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किया.इसी कड़ी में जागीरहा पंचायत के मुखिया चंद्रबाबू सरपंच,सुदामा राम,बीडीसी संध्या देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया.मुखिया चंद्रबाबू ने कहा कि करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों के विकास की नई गाथा लिखेगी अब पंचायत सरकार भवन में ही निवास,आय, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों में सुविधा उपलब्ध होगी पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.कार्यक्रम में उप सरपंच पति रामेश्वर यादव,चंदन गोंड,शिक्षक राजदेव राम,समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहें.मिनी ट्रक बोलेरो की टक्कर में दो घायल
मधुबनी.बांसी चौतरवा मुख्य मार्ग पर थाना गेट के सामने सब्जी लदी एक अनियंत्रित डीसीएम ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दिया. घटना में बोलेरो सवार दो लोग घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को पुलिस और दुकानदारों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगापट्टी थाना निवासी अनुरूल अंसारी अपने पिता का इलाज कराने गोरखपुर बोलेरो से जा रहे थे. गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे. गोरखपुर जाने के दौरान अभी थाना गेट के सामने ही पहुंचे थे कि एक सब्जी लदी डीसीएम चौतरवा के तरफ से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर की आवाज सुनकर पुलिस और दुकानदार मौके पर पहुंच गए पुलिस ने दुकानदारों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए हैं. तो वही बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घायलों की पहचान योगापट्टी थाना के चौरई सिरसिया गांव निवासी नौरोज अली और 25 वर्षीय अनुरूल अंसारी के रूप में हुई है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि ठोकर मारने वाले डीसीएम व चालक को पकड़ लिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
