महिलाओं ने रचा इतिहास, मतदान में पुरुषों से निकलीं आगे

पश्चिम चंपारण जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में इतिहास रच दिया.

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में इतिहास रच दिया. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं. जिले के कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दियारा क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में भी उनकी भागीदारी ने सभी को प्रभावित किया. इस बार जिले में कुल 77.73 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 66.69 रहा. यानी आधी आबादी ने लोकतंत्र के इस पर्व में पुरुषों से लगभग 11 प्रतिशत अधिक मतदान कर मतदान की तस्वीर ही बदल दी. सिकटा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने सबसे अधिक 83.12 प्रतिशत मतदान कर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं, पुरुषों का मतदान प्रतिशत यहां 69.13 रहा. लौरिया विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने 82.60 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान 69.92 प्रतिशत रहा. नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम महिला मतदान बेतिया विधानसभा में रहा, जहां 70.82 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विधानसभावार मतदान प्रतिशत (पुरुष – महिला)

वाल्मीकिनगर: 64.03 – 77.68

रामनगर: 65.11 – 77.43

नरकटियागंज: 65.79 – 76.32

बगहा: 66.69 – 75.27

लौरिया: 69.92 – 82.60

नौतन: 67.13 – 78.50

चनपटिया: 69.66 – 69.17

बेतिया: 63.80 – 70.82

सिकटा: 69.13 – 83.12

कुल औसत: 66.69 – 77.73

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >