महिला की आपसी विवाद में रिश्तेदारों ने की गोली मार हत्या

सपही पंचायत के चुरिहरवा गांव में एक महिला की बुधवार की रात गोली मार हत्या से सनसनी मच गयी.

रामनगर (पचं). सपही पंचायत के चुरिहरवा गांव में एक महिला की बुधवार की रात गोली मार हत्या से सनसनी मच गयी. पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारण पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा दिखा. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सुनर देवी (48) पति सरयुग राय अपनी बेटी और बेटे के साथ सोयी थी. तभी मकान के पीछे से दरवाजा तोड़ घुसे रिश्तेदारों ने महिला के सीने में गोली मार दी. सूचना पाकर गुरुवार को सुबह एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने घटना का जायजा लिया. उनके साथ थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. मौके पर पहुंचे फोरेंसिक दल ने भी घटना के साक्ष्य के लिए सैंपल लिया. एसडीपीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी. हत्या क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इसको लेकर पुलिस गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >