इलाज कराने गई सास, आभूषण ले प्रेमी संग घर से फरार हुई बहू

कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता घर के कीमती आभूषण और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

बेतिया . कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता घर के कीमती आभूषण और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित सास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला ने बताया कि उसने अपने पुत्र की शादी बीते 3 नवंबर को पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से की थी. विवाह के बाद बहू ससुराल में रह रही थी. 20 दिसंबर को महिला अपने दोनों बेटों के साथ सांस की शिकायत के चलते डॉ दिलीप कुमार के क्लीनिक में इलाज कराने गई थी. इलाज के बाद जब वह रात करीब 8.15 बजे घर लौटी तो बहू घर से गायब मिली. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली कि बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. जाते समय वह घर में रखे बक्से से सोने की नथिया, टीका, नथ, ढोलना, चांदी की पायल के अलावा 44 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार बहू की तलाश की जा रही है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >