बेतिया: चेन छिनतई मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Excerpt पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एयर गन, स्टील का पिस्टलनुमा हथियार और तलवार बरामद की गई है. पुलिस एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, 8 मई की शाम करीब 7:30 बजे पतेरवा गांव निवासी हंसराज सिंह ने सूचना दी कि वह बलुआ चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनका सोने का चेन छीन लिया और विश्रामपुर की ओर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद योगापट्टी थाना में 9 मई की सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई.

दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान साहेब देवान, पिता नसरुल्लाह देवान, निवासी फतेहपुर वार्ड संख्या 14 तथा सूरज कुमार, पिता मुकेश महतो, निवासी फतेहपुर वार्ड संख्या 15, थाना योगापट्टी, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है.

हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक बड़ा एयर गन, एक छोटा एयर गन, एक स्टील का पिस्टलनुमा हथियार और लोहे की तलवार बरामद की है. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे हथियार दिखाकर लोगों को डराते थे और छिनतई व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार सिंह, गृह रक्षक लालबाबू पासवान और प्रमोद शर्मा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >