चकदहवा मार्ग में कमर तक पानी, आवागमन प्रभावित

वाल्मीकिनगर क्षेत्र में इन दिनों हो रही रुक-रुक कर बारिश ने चकदहवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत पैदा कर दिया है.

वाल्मीकि नगर. वाल्मीकिनगर क्षेत्र में इन दिनों हो रही रुक-रुक कर बारिश ने चकदहवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत पैदा कर दिया है. बारिश का पानी किसी के लिए अमृत तो किसी के लिए समस्या बन गया है. किसानों की धान की फसल में बारिश ने संजीवनी का काम किया है. वही रोहुआ टोला से चकदहवा मार्ग में बारिश का पानी और गंडक नदी के पानी के द्वारा मार्ग में लगभग तीन से चार फुट पानी बहने से ग्रामीणों के लिए समस्या उत्पन्न हो गया है. विवादित मुन्ना खान के प्लॉट से रोहुआ टोला एस एस बी कैंप तक चकदहवा, झंडू टोला, बीन टोला, कांटी टोला के ग्रामीणों को जरूरत की सामानों की खरीदारी के लिए नजदीकी बाजार भेड़िहारी और वाल्मीकि नगर जाने के लिए कमर तक पानी में रास्ता तय करना पड़ रहा है. गंडक नदी का घुसा पानी

ग्रामीणों की मानें तो गंडक नदी के द्वारा धनैया पटरीहवा विवादित सुस्ता के नजदीक नदी द्वारा कटाव किए जाने से नदी का पानी का प्रवेश रोहुआ नाला होते हुए बीन टोला में प्रवेश कर गया है और एसएसबी बीओपी के नजदीक पहुंचा पानी कैंप में प्रवेश की फिराक में है. इस बाबत पूछे जाने पर झंडू टोला बीओपी में तैनात एसी विवेक सिंह डांगी ने बताया कि नदी का पानी कैंप के नजदीक आ गया है

प्रत्येक वर्ष ग्रामीणों को होती है समस्या, मुसीबत से दो-चार होना पड़ता है

प्रत्येक वर्ष गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर नदी का पानी इन गांवों में प्रवेश कर जाता है और लोगों को भारी मुसीबत से दो-चार होना पड़ता है. मरीजों के लिए बड़ी समस्या. मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग में पानी लगने के कारण आवागमन प्रभावित होता है. गांव में किसी के बीमार पड़ने पर या किसी गंभीर मरीज को उपचार की जरूरत पड़ने पर उसे नजदीकी अस्पताल तक ले जाने में भारी समस्या उत्पन्न होती है.

नहीं बन पा रही सड़क

रोहुआ टोला सशस्त्र सीमा बल कैंप से चकदहवा जाने वाला मार्ग वन क्षेत्र से होकर गुजरता है.वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने और मार्ग में विवादित मुन्ना खान के कई एकड़ के अतिक्रमण वाले प्लॉट के बीच में आने से सड़क निर्माण का कार्य वर्षों से लंबित पड़ा है.

आजादी के 76 वर्ष बाद भी मुख्यधारा से वंचित

आजादी के 76 वर्ष बाद भी वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत का चकदहवा, झंडू टोला, बीन टोला, और कांटी टोला गांव विकास के मुख्य धारा से कटा हुआ है. आज भी गांव में बिजली , सड़क, स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है.

प्रत्येक वर्ष कटाव का सामना करता है यह क्षेत्र

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने और घटने के बाद प्रत्येक वर्ष गंडक नदी के द्वारा तेजी से कटाव हो रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही गांव का अस्तित्व भी गंडक नदी में विलीन हो जाएगा. बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा कटाव का स्थाई समाधान नहीं हो सका है. प्रत्येक वर्ष जिओ बैग के द्वारा कटाव का तत्काल समाधान कर खाना पूर्ति जल संसाधन विभाग द्वारा की जाती है.

छात्रों का भविष्य अंधकारमय

इस क्षेत्र के माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्र और छात्राओं को शिक्षा के लिए नजदीकी विद्यालय भेड़िहारी लगभग चार किलोमीटर सफर गंदे पानी को पार कर करना पड़ता है. जिससे मार्ग में विषैले कीड़े मकोड़े और जंगली जानवरों का भय बना रहता है. जरूरत है स्थायी निदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >