सिरिसिया में चोरी के आरोप में वाहिद की पीटकर हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया हाईस्कूल परिसर में 13 अक्तूबर को बरामद हुए झुमका गांव निवासी वाहिद अली उर्फ लालबाबू की मौत के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है.

नरकटियागंज/सिकटा . सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया हाईस्कूल परिसर में 13 अक्तूबर को बरामद हुए झुमका गांव निवासी वाहिद अली उर्फ लालबाबू की मौत के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि चोरी के आरोप में वाहिद की पीट-पीट कर हत्या की गई थी. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित झूमका गांव निवासी विनोद बैठा है. विनोद ने ही अन्य ग्रामीणों के साथ मिल कर पिटाई की थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 13 अक्तूबर की सुबह सिरिसिया हाईस्कूल के प्रांगण में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान झुमका गांव के रहने वाले वाहिद अली उर्फ लालबाबू के रूप में की गई. परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव के ही तौफिक आलम, वकील अहमद, झुनी खातून और वदरूनेशा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एसडीपीओ नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रारंभिक जांच के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना और ग्रामीणों से मिली जानकारी से पता चला कि मृतक वाहिद अपने कुछ साथियों के साथ सिरिसिया गांव के विनोद बैठा के घर चोरी करने गया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. चोरी के शक में विनोद बैठा और उसके साथियों ने उसे पास के एक जिम में ले जाकर निर्दयता से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को हाईस्कूल परिसर में फेंक दिया ताकि घटना को छिपाया जा सके. इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बेतिया के निर्देश पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम में थानाध्यक्ष सिकटा नीतेश कुमार मौर्य, सअनि. बब्लु कुमार, सिपाही विकास कुमार, प्रमोद कुमार और सत्येन्द्र कुमार सिंह शामिल थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद बैठा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने सहयोगियों मोतीलाल महतो, शेख सैफ, वसीम, रविंद्र महतो, मोतीलाल यादव, शंकर यादव और मंजय ठाकुर के साथ मिलकर वाहिद अली की पिटाई की थी. फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >