कुछ बूथों पर वोटिंग का बदलेगा समय

दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के मतदान समय में परिवर्तन को लेकर अपनी सहमति दी.

बेतिया . वाल्मीकिनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वाल्मीकिनगर एवं रामनगर विधानसभा के कुछ मतदान केंद्रों में मतदान के समय को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया. कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव ने इस संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए और नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के मतदान समय में परिवर्तन को लेकर अपनी सहमति दी. मौके पर डीडीसी प्रतिभा रानी, अपर समाहर्त्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी लालबहादुर राय, अनुमण्डल पदाधिकारी विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक रंजन तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >