साइकिल रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

प्रधानाचार्य बलिराम बैठा तथा शिक्षकों की उपस्थिति में बीइओ किशुनदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी गयी.

भितहा. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिकोण से बुधवार को राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिनही के छात्रों और विद्यालय के प्रधानाचार्य बलिराम बैठा तथा शिक्षकों की उपस्थिति में बीइओ किशुनदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी गयी. जागरूकता रैली बिनही, हथुअहवा, जमुनिया, रूपही सहित तमाम गांवों में निकली. जिसमें छात्रों द्वारा तरह-तरह के स्लोगन के माध्यमों से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया.

बिजली के शॉर्ट सर्किट से गन्ने में लगी आग

रामनगर. स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सोहसा पंचायत में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक एक किसान के खेत में गिर गया. शॉर्ट सर्किट से लगी आग से खेत में लगी गन्ने की फसल में आग लग गयी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक करीब दो एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी. घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जांच और मुआवजे की मांग की है. किसान दीपक कुमार टिबड़ेवाल ने इस मामले में सीओ वेद प्रकाश को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की है.

भौतिक सत्यापन के बाद जमा हो रहा लाइसेंसी हथियार

वाल्मीकिनगर. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी अनुज्ञप्ति प्राप्त हथियार धारकों के लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन के साथ जमा कराया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर की उपस्थिति में हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया और लगभग आधा दर्जन से अधिक हथियारों को थाने में जमा कराया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के सभी अनुज्ञप्ति प्राप्त हथियारों का सत्यापन के साथ जमा कराया जा रहा है. बताते चलें कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में कुल 31 लाइसेंसी हथियार धारक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >