85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने घर बैठे डाला वोट, वाल्मीकिनगर और बगहा में लोकतंत्र के प्रति दिखाई मिसाल

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में वाल्मीकिनगर और बगहा विधानसभा क्षेत्रों के 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

बगहा. पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में वाल्मीकिनगर और बगहा विधानसभा क्षेत्रों के 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे वरिष्ठ मतदाताओं के लिए घर बैठे वोट डालने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी .मतदान कर्मियों ने उनके घर जाकर बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से मतदान संपन्न कराया. 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान विवरण सूत्रों के अनुसार,01 वाल्मीकिनगर विधानसभा के बगहा दो क्षेत्र में कुल 11 वरिष्ठ मतदाताओं ने बैलेट पेपर से मतदान किया .बूथ नंबर 171 पर 6 मतदाताओं ने,बूथ नंबर 39 पर 1 मतदाता के,बूथ नंबर 199 पर 4 मतदाताओं ने,अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र में मतदान विवरण वहीं 04बगहा विधानसभा क्षेत्र में भी वरिष्ठ नागरिकों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई . बूथ नंबर 23 पर 2,बूथ नंबर 24 पर 1,वरिष्ठ मतदाता ने बैलेट पेपर से मतदान किया.प्रशासन और निर्वाचन विभाग की सराहना,प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन वरिष्ठ मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है.मतदान के दौरान सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहें. वरिष्ठ मतदाताओं का उत्साह बना प्रेरणा इन वरिष्ठ नागरिकों का जोश और जिम्मेदारी भावना युवा मतदाताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी. अधिकारियों ने कहा कि घर बैठे मतदान की यह सुविधा न केवल वरिष्ठ मतदाताओं को सुविधा प्रदान करती है.बल्कि लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >