मतदाता जागरूकता अभियान जारी, लोगों को किया गया जागरूक

स्थानीय चंदेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को जागरूकता अभियान अभियान चलाया गया.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय चंदेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को जागरूकता अभियान अभियान चलाया गया. इस दौरान रंगोली और स्लोगन के माध्यम से वाल्मीकि जीविका संकुल स्तरीय संघ के तहत शपथ और रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें जीविका बगहा 2 के प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु कुमार सैनी, सामुदायिक समन्वयक नितेश कुमार, मास्टर बुक कीपर ज्योति, कलस्टर फैसिलिटेटर शारदा, बबीता, अध्यक्ष दुर्गावती, सचिव कुंती देवी एवं अन्य जीविका की दीदियों ने भाग लिया. इस अभियान में दर्जनों जीविका दीदियों ने भाग लिया. स्लोगन के साथ लोगों को पहले करें मतदान फिर करें जलपान, जीविका दीदी का नारा वोट देने जाना है. छोड़ों अपने काम पहले चलो करें मतदान जैसे स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया गया.

न्यायालय का एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

वाल्मीकिनगर. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की शाम न्यायालय के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि एसडीजीएम न्यायालय बगहा के टीआर नंबर 58/25 के नामजद अभियुक्त व थाना क्षेत्र के भेड़िहारी निवासी ददन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बीडीओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक

फोटो:11.

कैप्शन: बैठक में उपस्थित बीडीओ व अन्य

बगहा. प्रखंड बगहा दो के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य चुनाव को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम व अतिरिक्त बीईओ विजय कुमार यादव ने प्रधानाध्यापकों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की. साथ ही प्रत्येक प्रधानाध्यापक से शपथ पत्र लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि उनके विद्यालय जो मतदान केंद्र के रूप में चयनित हैं वहां शौचालय, रैंप, पंखा, फर्नीचर, थ्री पिन सॉकेट, उच्च गुणवत्ता वाले एक्सटेंशन बोर्ड और कम से कम पांच मीटर तार जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

अलग-अलग जगहों से चार अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मेघवल-मठिया गांव निवासी बच्चा खान, बिलासपुर गांव निवासी लकड़ू राम, प्रकाश नगर शिकारपुर निवासी मुकेश पटेल तथा पिपरा गांव निवासी जाकिर खां को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन सभी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >