बेतिया में विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम, कार्यपालक अभियंता मदन कुमार बोले- श्रम, सृजन, तकनीक और कर्मनिष्ठा के सम्मान का महापर्व है यह

बेतिया में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने श्रम, सृजन, तकनीक और कर्मनिष्ठा के सम्मान में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया.

बेतिया न्यूज: नगर के नौरंगाबाग पावर सब स्टेशन परिसर में गुरुवार, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा का भव्य पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. पूजा समारोह में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति की कामना की.

भक्तिमय रहा पूरे परिसर का माहौल

आपूर्ति डिविजन के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार की मुख्य सहभागिता में आयोजित समारोह में सहायक अभियंता सुशील कुमार और कनीय अभियंता मोहित कुमार समेत विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. विद्युत उपकरणों, मशीनों और कार्यस्थल की भी पूजा की गयी.

श्रम और तकनीक के सम्मान का पर्व है विश्वकर्मा पूजा

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता मदन कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सर्व-निर्माता माने जाते हैं. उनकी पूजा केवल औजारों और मशीनों की पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रम, सृजन, तकनीक और कर्मनिष्ठा के सम्मान का पर्व है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने कार्यस्थल, संसाधनों और तकनीक का सदुपयोग करते हुए समाज को सुरक्षित, सुचारु और समृद्ध बनाने में ईमानदारी से योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए.

ऊर्जा क्षेत्र की निरंतर प्रगति की कामना

पूजन के दौरान विद्युत कर्मियों की सुरक्षा, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति, ऊर्जा क्षेत्र की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल एवं समृद्ध बिहार की कामना की गयी. अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्य में सफलता और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा.

यज्ञमान बने जेई मोहित कुमार, सभी को कराया प्रसाद ग्रहण

पूजा समारोह में कनीय अभियंता मोहित कुमार यज्ञमान रहे. उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों और बिजली कर्मियों का स्वागत किया तथा पूजा के बाद सभी को प्रसाद ग्रहण कराया. कार्यपालक सहायक गौरव कुमार और बिजली कर्मी वीरेंद्र कुमार की भी आयोजन में विशेष भागीदारी रही. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के कर्मियों में उत्साह दिखा. कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए तकनीक और संसाधनों के सुरक्षित इस्तेमाल के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देने का संकल्प दोहराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >