अनियंत्रित होकर जंगल में पलटी कार, सभी सुरक्षित

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. वाल्मीकिनगर से बगहा की ओर जा रही कार चमैनिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गयी और खाई में पलट गई.

वाल्मीकिनगर. तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. वाल्मीकिनगर से बगहा की ओर जा रही कार चमैनिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गयी और खाई में पलट गई. गनीमत रही कि उसमें सवार किसी को भी कोई चोट नहीं आई. प्राप्त सूचना के अनुसार टाटा नेक्सन की कार रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एएल 3205 में लगभग सात लोग सवार थे. सोमवार को वाल्मीकिनगर घूमने आए थे. वापसी के समय तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो कर जंगल में जा पलटी. घटना की सूचना पर 112 की टीम एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि अनियंत्रित कार जंगल में बने गड्ढे में पलट गयी है. कार सवार किसी को कोई चोट नहीं लगी है. जेसीबी से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

आपसी विवाद में मारपीट, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

रामनगर. नगर परिषद कार्यालय परिसर में बीते दिनों हुए आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही सूरज सिंह ने अरिजीत उर्फ गिप्पी सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसकी जेब से 1050 रुपये निकाल लिए गए और साथ ही मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया. इधर अरिजीत सिंह ने सूरज सिंह को नामजद करते हुए उस पर 25 हजार रुपये नगद निकाल लेने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >