बैटरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा

शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई चौक पर पेड़ से बांध कर दो युवको को पीटे जाने का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई चौक पर पेड़ से बांध कर दो युवको को पीटे जाने का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों पर बैटरी चोरी का आरोप लगाया है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.वीडियो शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई चौक का बताया जा रहा है. चोरी की यह घटना कब हुई और इसमें शामिल लोगों की सटीक पहचान क्या है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. वीडियो में कुछ लोग युवकों से पूछताछ करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें लाठी-डंडों से मारते नजर आ रहे हैं.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. संबंधित स्थल और आरोपित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी आपराधिक घटना में कानून को हाथ में न लें, बल्कि तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >