मुख्य सड़क पर पुल निर्माण के गड्ढे में गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल

बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग में साठी सिटी मॉल के पास मुख्य सड़क में हो रहे पुल निर्माण के गड्ढे में गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

साठी. बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग में साठी सिटी मॉल के पास मुख्य सड़क में हो रहे पुल निर्माण के गड्ढे में गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 8 बजे लगभग पिकनिक मना कर दो युवक मोटरसाइकिल काला रंग की बाइक से चनपटिया के तरफ से आ रहे थे. तभी मुख्य सड़क में हो रहे पुल निर्माण के गड्ढे में जा गिरे गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े सूचना पर दरोगा अमरजीत कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को और मोटरसाइकिल बाहर खींच कर निकाला तथा घायलों को इलाज के लिए चनपटिया भेजी जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. चनपटिया से बेतिया रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण के जगह पर कोई ठोस डिवाइडर नहीं लगाया गया है. इस जगह पर यह तीसरी घटना है. अगर डिवाइडर लगा रहता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती, अप्रोच पथ तो बना है, लेकिन डिवाइडर नहीं लगा है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया भेजा गया और पहचान कराई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक गोपालपुर थाना के बैसखवा के बताए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >