हर बूथ पर तैनात होंगे दो दो वालंटियर, पर्दानशीं मतदाताओं की करेगी पहचान

स्थानीय प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अनिमेष कुमार की अध्यक्षता में सभी सेविका, सहायिका व जीविका के सीएम के साथ बैठक हुई.

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अनिमेष कुमार की अध्यक्षता में सभी सेविका, सहायिका व जीविका के सीएम के साथ बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पर्दानशीं मतदाताओं के पहचान के संबंध में जानकारी दी गयी. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि सभी बूथों पर दो वालंटियर तैनात होगी. ये मतदान केंद्र पर आने वाली पर्दानशीं का पहचान करेंगी. साथ ही बूथ पर मोबाइल लेकर आए मतदाताओं की मोबाइल अपने सुरक्षा में रखेंगी. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 348 मतदाता 85 वर्ष के ऊपर के है. वहीं 29 दिव्यांग मतदाता है. उन्होंने बताया कि ये सभी लिखित में दे चुके है कि वे सभी मतदान केंद्र पर ही मतदान करेंगे. इसलिए इन लोगों के लिए सभी मतदान केंद्र पर रैंप आदि व्यवस्थित कर दी गयी है. वही उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 33 बूथ बनाए गए है. इसमें पुरुष 14354 व महिला 12290 मतदाता, इस तरह टोटल 26644 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. इसमें 6 बूथ संवेदनशील है. इसमें पिपरासी, सौरहा व डुमरी-मुराडीह पंचायत के एक एक मतदान केंद्र व बलुआ ठोरी पंचायत के तीन मतदान केंद्र है. बीडीओ ने बताया कि सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व जीविका सीएम से कहा कि आप सभी महिला मतदाताओं को अधिक भागीदारी बढ़ाने के तरफ प्रयास करें. साथ उन्होंने समझाए कि वे किसी लालच, दबाव या किसी तरह प्रभावित हुए बिना मतदान का प्रयोग करें. बैठक में सीओ शशिकांत यादव, बीईओ उमेश कुमार, आईटी सहायक रत्नेश कुमार, लिपिक मनोज यादव आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >