Bettiah : संदेहास्पद स्थिति में दो किशोर गायब, प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस

लौकरिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली से संदेहास्पद स्थिति में दो किशोर गायब हैं. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने लौकरिया थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है.

हरनाटांड़.

लौकरिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली से संदेहास्पद स्थिति में दो किशोर गायब हैं. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने लौकरिया थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है. थाना क्षेत्र के मिश्रौली की अरुणा देवी ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को उसका 14 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार व 14 वर्षीय भांजा धर्मराज कुमार गायब हो गये. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. परिजनों ने दूरभाष पर बताया कि पता चला है कि दोनों मिश्रौली से टेंपो पर सवार होकर बगहा गये हैं. उसके बाद क्या हुआ पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक मोबाइल पर पबजी गेम खेला करते थे. इसी क्रम में उनके खाते में दो हजार रुपये की राशि मिली थी, जो वे लोग आधार के माध्यम से निकाले थे. आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल गेम में कोई टास्क मिला हो उसको पूरा करने के प्रयास में दोनों ने घर छोड़ा हो. हालांकि असली कहानी तो उनके मिलने या आने के बाद ही पता चलेगा. इस बाबत लौकरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >