भितहा पुलिस ने नेपाल से लाए गए 15.8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारी के तहत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में भितहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख 70 हजार आंकी जा रही है. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रिंस यादव नेपाल से गांजा खरीद कर भारत ला रहा था और इसे आगे ट्रांसपोर्ट करने की तैयारी में था. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर पुलिस ने रुपही टांड यादव टोला स्थित प्रिंस यादव के घर पर छापेमारी की. जिस दौरान प्रिंस यादव और उसके सहयोगी भोरिक बांसफोड़ को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया. पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह गांजा नेपाल से लाया गया था, जिसे बिहार के अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था. गांजा को छोटे-छोटे पैकेट्स में बांधकर ट्रांसपोर्टिंग की जा रही थी. वही भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि इस प्रकार की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, खासकर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में. क्योंकि चुनावी माहौल में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है. पुलिस की सतर्कता और सजगता की वजह से एक बड़ी खेप को सीमा पार ले जाने से पहले ही पकड़ लिया गया, जो चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >