Bagaha News: पटखौली थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चों की तलाश की जा रही है.
मस्जिद से निकलने के बाद नहीं लौटे बच्चे
परिजनों के अनुसार 12 अगस्त को दोनों बच्चे मस्जिद से दोपहर करीब दो बजे निकले थे. इसके बाद देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे. काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
14 और 10 वर्ष है दोनों बच्चों की उम्र
आवेदन में बताया गया है कि लापता बच्चों में एक की उम्र करीब 14 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 10 वर्ष है. परिजनों ने बताया कि दोनों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने पटखौली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी.
पटखौली पुलिस ने शुरू की जांच
पटखौली थानाध्यक्ष उत्कल कांत ने बताया कि परिजनों से दो बच्चों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. बच्चों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस कर रही प्रयास
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. परिजनों ने पुलिस से जल्द दोनों बच्चों को खोजने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर मैदान में भिड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि, पत्रकारों की टीम को 35 रन से दी मात
