अलग-अलग दुर्घटना में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है. पहली घटना धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में हुई. जहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे प्रभु चौधरी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में प्रभु चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची धनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं दूसरी घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है. जहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे बैठे ध्रुव ठाकुर को टक्कर मार दी. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी रामनगर ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >