ट्रक व बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, रेफर

बगहा-बेतिया मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चखनी गांव के पास टेंगरहा पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

बगहा. बगहा-बेतिया मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चखनी गांव के पास टेंगरहा पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों की पहचान चौतरवा थाना के सुधीर साह (30 वर्ष) तथा इंग्लिशिया निवासी फिरोज अंसारी (30 वर्ष) के रूप में की गयी है. जबकि घायलों में पकड़ी निवासी मुख्तार अंसारी ( 65 वर्ष), इंग्लिशिया निवासी अशफाक अंसारी (25 वर्ष), बांसगांव औसानी निवासी सद्दाम (15 वर्ष) शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गांव निवासी मजहर के पुत्र की बारात सोमवार को आई थी. शादी संपन्न होने के बाद बाराती बोलेरो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चखनी गांव के टेंगरहा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बोलेरो में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाई. जहां ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार और डॉ. राजीव कुमार ने सुधीर साह और फिरोज अंसारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है. फिलहाल सभी घायल वहां इलाजरत है. इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि ट्रक और बोलेरो दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. चालक की पहचान और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.मातम में बदला शादी का माहौल

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग शादी की खुशी में डूबे हुए थे. अचानक हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >