सगे भाइयों के बीच मारपीट में दो जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के महिपुर चमवलिया गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया.

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के महिपुर चमवलिया गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया.शुक्रवार को रास्ते संबंधी विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.इस घटना में एक पक्ष के 60 वर्षीय चंदा यादव के पेट में भाला लग गया. जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं.दूसरे पक्ष से राजेश यादव भी घायल हुए हैं.पेट में भाला लगने से मचा हड़कंप घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंदा यादव को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया.डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि भाले से पेट में हल्का जख्म है.साथ ही शरीर और सिर पर भी चोटें पाई गई हैं.उन्होंने कहा कि घायल की स्थिति इस समय सामान्य है.लेकिन एहतियातन कुछ अतिरिक्त जांचें करवाई जा रही हैं.आवश्यकता पड़ने पर रेफर भी किया जा सकता है. आपसी विवाद बना हिंसा की वजह स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह विवाद आपसी जमीन और रास्ते के अधिकार को लेकर था,जो पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव का कारण बना हुआ था. शुक्रवार को बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट और हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गया. पुलिस ने लिया फर्द बयान, जांच जारी नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल पर जांच शुरू की. “फिलहाल फर्द बयान दर्ज किया गया है. लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, ” थानाध्यक्ष ने जानकारी दी.उन्होंने बताया कि गांव में तनाव, पुलिस की सतर्कता घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चौकसी बरत रही है और दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >