Video: बिहार में साली ने जीजा की बहन से रचा ली शादी, वीडियो में देखिए दूल्हे की तरह ही किया सिंदूरदान

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए मंदिर में शादी कर ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं एक युवती दूसरे की मांग में सिंदूर भर रही है.

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रेखा, प्रियंका की मांग में सिंदूर भरती नजर आ रही है और दोनों खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर रही हैं. यह घटना योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव की है, जहां रेखा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए मंदिर में विवाह कर लिया.

परिजनों ने जताई आपत्ति, चल रही समझाइश

रेखा शादी के बाद प्रियंका को अपने घर अहिरौली लेकर आईं, लेकिन परिजनों ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया. दोनों के परिवार अब उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर दोनों अपनी जिद पर अड़ी हैं. ���े साथ रहने की बात पर अडिग हैं और समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को निभाने का दावा कर रही हैं.

Also Read: बिहार में दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी, 5 महीने के अफेयर के बाद मंदिर में एक ने दूसरे की भर दी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >