बिहार में दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी, 5 महीने के अफेयर के बाद मंदिर में एक ने दूसरे की भर दी मांग

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए मंदिर में शादी कर ली. रिश्तेदार होने के बावजूद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. अब यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी कर ली. यह घटना योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव की है, जहां रेखा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए मंदिर में विवाह कर लिया.

रिश्तेदारी से शुरू हुई प्रेम कहानी

रेखा और प्रियंका आपस में रिश्तेदार हैं. प्रियंका, रेखा की भाभी की बहन है. पिछले पांच महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. साथ आना-जाना, बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव ने उन्हें शादी के फैसले तक पहुंचा दिया.

मंदिर में रचाई शादी, वीडियो हुआ वायरल

दो दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में रेखा, प्रियंका की मांग में सिंदूर भरती नजर आ रही है और दोनों खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर रही हैं.

परिजनों ने जताई आपत्ति, चल रही समझाइश

रेखा शादी के बाद प्रियंका को अपने घर अहिरौली लेकर आईं, लेकिन परिजनों ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया. दोनों के परिवार अब उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर दोनों अपनी जिद पर अड़ी हैं. वे साथ रहने की बात पर अडिग हैं और समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को निभाने का दावा कर रही हैं.

सामाजिक बहस का मुद्दा बनी शादी

यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेम का समर्थन मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध बता रहे हैं. फिलहाल यह साफ है कि यह प्रेम कहानी सामाजिक सीमाओं को चुनौती दे रही है और एक नई सोच की ओर इशारा करती है.

Also Read: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >