लूट की योजना बनाते हथियार समेत दो गिरफ्तार

बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 727 पर किसी बड़े व्यवसायी को लूटने की योजना के तहत सड़क पर रेकी करते दो युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

बेतिया. बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 727 पर किसी बड़े व्यवसायी को लूटने की योजना के तहत सड़क पर रेकी करते दो युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उनके द्वारा प्रयुक्त की जा रही चार पहिया लक्जरी वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. एसडीपीओ विवेक कुमार दीप ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह निवासी असगर अली व मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख निवासी नवाब आलम को गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी बुधवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंशा टोला हीरो एजेंसी के समीप से की गई. दोनों क्रेटा कार पर सवार थे. पुलिस उनके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो मोबाइल फोन व हुंडई कंपनी की क्रेटा कार जब्त की है. पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्रेटा कार पर सवार दो अपराधी एनएच 727 पर संदिग्ध हालत में खड़े है. इनकी योजना देर रात तक खुले रखने वाले दुकान मालिक को पिस्टल के बल पर लूटने की है. सूचना की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन को हुयी. उन्होंने एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम को जिओ पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर पर क्रेटा कार दिखा. पुलिस ने जैसे ही अपनी कार्रवाई आरंभ की पुलिस की गाड़ी देख अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पीछाकर कार को मंशा टोला के समीप पकड़ लिया. कार पर दो लोग सवार थे. तलाशी लेने पर एक पिस्टल, दो खाली मैगजीन, तीन कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. तब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, मुफस्सिल थाना के दारोगा मनीष कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार भारद्वाज, चंद्रशेखर कुमार व पुलिस जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >