लौरिया में अवैध हथियार और शराब के साथ दो गिरफ्तार

चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

नरकटियागंज/लौरियाचुनावी माहौल में कानून व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव में पुलिस ने शराब और अवैध हथियार कारोबार का खुलासा करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशो में कंधवलिया गांव निवासी दीपक पटवा और हरीश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह शामिल है. उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा 3 जिंदा कारतूस और 9 खाली खोखा के साथ 92 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गयी है.

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कंधवलिया गांव निवासी दीपक पटवा, जो लंबे समय से शराब कारोबार में सक्रिय है, अपने घर में अवैध शराब एवं हथियार छिपा कर रखा है. एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, पुअनि सुधीर कुमार जयशल कुमार, सौरभ कुमार, निशी कुमारी, प्रिया रंजन पंवन कुमार, सिपाही पिंटु कुमार, सुदामा मंडल तथा थाना के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस ने दीपक पटवा एवं हरीश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को मौके से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 92 लीटर देशी चुलाई शराब, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस शराब और असलहा कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >