मूसलाधार बारिश में 10 फीट से ज्यादा टूट गया था नहर का तटबंध, अब मरम्मत पूरी; धान के किसानों को राहत

मैनाटांड़ में मूसलाधार बारिश से त्रिवेणी केनाल का तटबंध टूट गया था, जिसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है। सीओ सुमंत कुमार ने कार्य का निरीक्षण किया।

Mainatand Triveni Canal: मूसलाधार बारिश के कारण खमिहा गांव के पास त्रिवेणी केनाल का 10 फीट से अधिक हिस्सा टूट गया था. अब क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत पूरी कर ली गई है. शुक्रवार को अंचलाधिकारी सुमंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया.

यह स्थान मैनाटांड़-इनरवा मुख्य पथ पर एक नंबर फॉल से आगे है. तटबंध टूटने के कारण आसपास के खेतों का पानी नहर में पहुंच रहा था, जिससे नहर पर अतिरिक्त पानी का दबाव बढ़ने की स्थिति बनी हुई थी.

मरम्मत के बाद किसानों को राहत

सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खमिहा गांव के पास टूटे त्रिवेणी केनाल के तटबंध की मरम्मत कर ली गई है. अब किसानों के खेतों का पानी नहर में नहीं आ रहा है.

उन्होंने कहा कि इससे खेतों में लगी धान की फसल को भी फायदा होगा. साथ ही नहर में अतिरिक्त पानी पहुंचने से बनने वाला दबाव भी कम होगा.

नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य

सीओ के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र की नदियों का जलस्तर फिलहाल ठीक है. बारिश के बाद कुछ नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन अब पानी कम हुआ है.

अंचल प्रशासन प्रखंड क्षेत्र की पहाड़ी नदियों की लगातार निगरानी कर रहा है. फिलहाल प्रशासन की नजर नदियों के जलस्तर पर बनी हुई है, ताकि बारिश के कारण स्थिति बदलने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjit kumar pate

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >