ई-साक्ष्य के बारे में पुलिस पदाधिकारी एवं अनुसंधानकों को दिया गया प्रशिक्षण

आमजनों को ऑनलाईन सेवांए प्रदान करने और अनुसंधान, न्यायालय, जेल जैसे कार्यो को ऑनलाईन करने के उद्देश्य से गुरूवार को बेतिया एवं बगहा के पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

बेतिया. आमजनों को ऑनलाईन सेवांए प्रदान करने और अनुसंधान, न्यायालय, जेल जैसे कार्यो को ऑनलाईन करने के उद्देश्य से गुरूवार को बेतिया एवं बगहा के पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय, बेतिया एसपी डा. शौर्य सुमन, बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने संयुक्त रुप से किया. प्रशिक्षण के दौरान बेतिया एवं बगहा जिले के पुलिस पदाधिकारियों को तीन नये आपराधिक कानूनों के तहत सीसीटीएनएस, आईसीजेएस और ई साक्ष्य के संबंध में पूरी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों, अनुसंधानकर्ताओं को बताया कि डिजिटल रुप से जुटाये गये साक्ष्य डिजिटल बदलाव का हिस्सा है. उन्हें जानकारी दी गयी कि कैसे डिजिटल रुप से साक्ष्य को लैपटॉप या मोबाईल में अपलोड कर सकते हैं. अनुसंधानकों को बताया गया कि कैसे आप घटनास्थल पर पहुंचकर कैसे अपने लैपटॉप या मोबाईल पर साक्ष्य रिकार्ड कर सकते हैं. ई साक्ष्य एप पुलिस को आपराधिक मामलों में साक्ष्य रिकार्ड करने और सुरक्षित करने में मदद करता है. इसके फायदे के बारे में भी बताया गया कि ई साक्ष्य एप पुलिस की कार्रवाई को पारदर्शी और विश्वसनीयता प्रदान करता है. इसमें अपराध स्थल की तलाशी और जब्ती की गतिविधियां रिकार्डिंग की जा सकती है. साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना कम होती है. साक्ष्यों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में आसानी होगी. साक्ष्यों को फारेंसिक जांच के लिए भेजने में सुविधा होगी. यह एप आपराधिक न्याय प्रणाली में डिजिटल बदलाव का हिस्सा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >