शहर में आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, रूट चार्ट जारी

मतगणना को लेकर बाजार समिति आनेवाले वाहनों के रोक थाम के लिए चार जगहों पर ड्रॉप गेट बनाये गये है.

बेतिया. मतगणना को लेकर बाजार समिति आनेवाले वाहनों के रोक थाम के लिए चार जगहों पर ड्रॉप गेट बनाये गये है. मतगणना के दिन मतगणना क्षेत्र के आसपास यातायात नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. जिसके तहत मतगणना केंद्र के बाहर उन्नीस जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. हरिवाटिका चौक के पूर्व एनएच पर सरिसवा रोड मोड़ पर, हरिवाटिका चौक के पश्चिम, बियाडा मोड़ एनएच पर, मुफस्सिल थाना बाजार समिति के मुख्य द्वार, बाजार समिति के पूर्वी द्वार, औद्योगिक क्षेत्र में नारायणी फैब्रिकेशन इंडस्ट्रीज के बगल में, बाजार समिति परिसर के उतर द्वार के बाहर चहारदिवारी के पास, बाजार समिति परिसर के पूर्वी द्वार के बाहर चहारदिवारी के पास,आरएलएसवाई कालेज के पश्चिम द्वार पर, हजारी ग्राउंड, पुराना केंद्रीय विद्यालय, बेतिया बस स्टेण्ड मोड़, स्टेशन चौक, नानोसती चौक, मतगणना परिसर के पूर्वी द्वार के सामने, रामनगर नरकटियागंज के बीच बैरिकेडिंग, लौरिया इटीपीबीएस बैरिकेडिंग के पास दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

—————

बनाया गया नियंत्रण कक्ष

बाजार समिति परिसर में नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा जिसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नियंत्री पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि 19 पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति नियंत्रण कक्ष में की गयी है. नियंत्रण कक्ष में सेंट्रल साउंड सिस्टम कार्यरत रहेगा.

————–

मतगणना कर्मियों एवं एजेंटों के लिए अलग अलग पार्किंग

मतगणना के दौरान ड्यूटी पर आनेवाले मतगणना कर्मियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग के लिए अलग अलग व्यवस्था की गयी है. जारी आदेश के अनुसार मतगणना एजेंटों के लिए रामलखन सिंह यादव कालेज एवं हजारी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. जबकि मतगणना कर्मियों के लिए पुराने केंद्रीय विद्यालय के भवन परिसर (औद्योगिक क्षेत्र ) में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >