कल इवीएम से खुलेगा मंत्री समेत 72 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला, बाजार समिति में होगी काउंटिंग

विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पक्ष में डाले गये वोटों की गणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां आंरभ कर दी गयी.

बेतिया. विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पक्ष में डाले गये वोटों की गणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां आंरभ कर दी गयी. स्थानीय बाजार समिति परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच आगामी 14 नवंबर को मतगणना करायी जायेगी. मतगणना की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मिले दिशा निर्देश के अनुरुप जिला निर्वाचन विभाग तैयारी में जुट गया. मतगणना की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. मतगणना को लेकर बज्रगृह खोलने बज्रगृह से इवीएम मतगणना टेबल तक लाने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी करायी जायेगी. मतगणना के लिए विधानसभावार काउंटिंग हॉल की व्यवस्था रहेगी. प्रत्येक काउंटिंग हॉल में 14-14 मतगणना टेबल होगा. इसके अलावे प्रत्येक काउंटिंग हॉल में एक एक एआरओ का टेबल भी होगा. प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक माईक्रो आर्ब्जबर एक मतगणना पर्यवेक्षक व दो मतगणना सहायक रहेंगे. प्रत्येक विधानसभा के लिए दो अतिरिक्त माईक्रो आर्ब्जबर भी होगे. इनमें से एक माईक्रो आर्ब्जबर डाटा इंट्री की शुद्धता पर नजर रखेंगे तो दूसरे माइक्रो आर्ब्जबर भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक को आवश्यक सहयोग देंगे. मतगणना परिसर में केवल प्रेक्षक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के वाहनों के प्रवेश की हीं अनुमति होगी. कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतगणना कार्य करायी जायेगी. मतगणना के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी प्रत्येक विधानसभा वार 14 टेबुल के लिए 14 काउंटिंग एजेंट ए आर ओ टेबुल के लिए एक काउंटिंग एजेंट नियुक्त कर सकते है. निर्वाची पदाधिकारी कक्ष से चक्रवार परिणाम की घोषणा की जायेगी. ———- हरिवाटिका चौक के समीप की गई थी बैरिकेटिंग जिले के 9 विधानसभा सीट पर द्वितीय चरण के तहत हुए मंगलवार को को हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टी को ब्रज गृह तक इवीएम के साथ पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान जिला प्रशासन की ओर से रखा गया था. पोलिंग पार्टी के वाहन के अलावे अन्य वाहनों का प्रवेश नहीं हो, बाजार समिति रोड़ में नहीं हो, इसको लेकर हरिवाटिका चौक व मुफस्सिल थाना के समीप बैरिकेटिंग कर दी गई थी. हर छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. वाल्मीकिनगर, रामनगर, बगहा, लौरिया, नरकटियागंज, सिकटा, चनपटिया, नौतन विधानसभा क्षेत्र से मतदान कराने के बाद लौटे पोलिंग पार्टी की वाहनों को छावनी से हरिवाटिका चौक आने वाली मुख्य पथ हरिवाटिका चौक से पहले ही रोक दिया गया था. जबकि बेतिया विधानसभा के मझौलिया प्रखंड से पोलिंग पार्टी मुफस्सिल थाना की ओर से बाजार समिति पहुंची. —————- पोलिंग पार्टी की वाहनों को रोकर रुट किया था डाइवर्ट जिला मुख्यालय में मंगलवार की शाम मतदान कराकर लौटे पोलिंग पार्टी के वाहनों की संख्या ज्यादा होने के जाम लगा रहा. जाम के कारण करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक लोग परेशान दिखे. हालांकि पोलिंग पार्टी की वाहनों रोकर उनका रुट डाइवर्ट कर दिया गया. पश्चिम दिशा से आने वाले वाहनों का रुट हरिवाटिका चौक से डायवर्ट करके हजारी की तरफ कर दिया गया था. ताकि आमलोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >