पहले दिन तिरहुत ने कोसी को 8-0 और सारण ने दरभंगा प्रमंडल को 6-0 से दी शिकस्त

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को महाराजा स्टेडियम में किया गया.

बेतिया. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को महाराजा स्टेडियम में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीपीआरओ राकेश कुमार व जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित के दीप प्रज्वलन और राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति से की गई. संचालन मेरी एडलिन और प्रिंस चार्ल्स ने की. जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 नवंबर तक चलेगी, जिसमें आयु वर्ग अंडर 14/17/19 वर्ग के बालिका फुटबॉल खिलाड़ी जो कि 8 प्रमंडलो यथा तिरहुत, पटना, कोसी, मुंगेर, सारण, पूर्णिया, मगध, दरभंगा एवं आवासीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के 300 प्रतिभागी भाग ले रहे है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बालिका अंडर 17 आयु वर्ग में तिरहुत बनाम कोसी प्रमंडल के बीच खेला गया. पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही तिरहुत प्रमंडल की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर 6 रानी, दूसरा गोल तीसरे मिनट में जर्सी नंबर 10 शीतल, तीसरा गोल 12 वे मिनट में जर्सी नंबर 7 गीता तथा चौथा गोल 15 वे मिनट में जर्सी नंबर 9 दामिनी ने किया और तिरहुत प्रमंडल की टीम को 4-0 बढ़त दिलाई. मैच के दूसरे हाफ के 49वे मिनट में दामिनी ने अपना दूसरा गोलकर स्कोर 5-0कर दिया. वही मैच के 50वें मिनट में शीतल ने भी मैच का अपना दूसरा गोल कर बढ़त 6-0 कर दी. मैच के 61वे मिनट में जर्सी नंबर 12 प्रीति ने मैच का सातवां गोल किया. मैच का आखिरी गोल 69वें मिनट में जर्सी नंबर 9 दामिनी ने मैच का अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक लगाया और तिरहुत प्रमंडल को 8-0 जीत दिलाते हुए अगले चक्र में पहुंचा दिया. मैच में मुख्य रेफरी के भूमिका रोशन गुप्ता, असिस्टेंट रेफरी 1 मोहन कुमार, असिस्टेंट रेफरी 2 राहुल कुमार गुप्ता और चौथे ऑफिशियल की भूमिका शंकर सिंह ने निभाई. वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच बालिका आयु वर्ग अंडर 14 सारण बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया, जिसमें सारण ने टॉस जीत कर साइड का चुनाव किया. इस मैच में सारण ने दरभंगा प्रमंडल को 6-0 के अंतर से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया. सारण की ओर से पिंकी ने पांच गोल एवं रंजना कुमारी ने एक गोल किया. मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका विपिन कुमार जिला मुजफ्फरपुर, असिस्टेंट रेफरी 1 शंभू कुमार जिला पश्चिमी चंपारण, असिस्टेंट रेफरी 2 मोहम्मद शाहिद जिला मुजफ्फरपुर एवं चौथे ऑफिशियल की भूमिका शंकर सिंह जिला खगड़िया ने निभाई. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा चयनकर्ताओं की भूमिका में जुली कुमारी, ममता कुमारी, पिंकी कुमारी, बेबी कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करेंगे जो राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >