गन्ने के खेतों में छिपा है बाघ? बारिश ने बढ़ाई वन विभाग की मुश्किल, किसान खेत जाने से डर रहे

रामनगर के बंजरिया गांव के पास गन्ने के खेतों में बाघ की मौजूदगी से हड़कंप मचा है। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी है, किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

Ramnagar News Tiger Movement: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से निकला बाघ अभी भी छंगुरही बंजरिया गांव के आसपास होने की आशंका है. वन विभाग का मानना है कि बाघ या तो गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है या फिर शिकार की तलाश में वहीं मौजूद है. लगातार हो रही बारिश के कारण उसके ताजा पगमार्क नहीं मिल पा रहे हैं.

बारिश बनी ट्रैकिंग में सबसे बड़ी चुनौती

रघिया रेंज के वनकर्मियों ने पहले मिले लोकेशन के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन उन्हें कोई नया पगमार्क नहीं मिला.

रेंजर ने बताया कि दोन नहर के उत्तर भाग में पहले बाघ के पगमार्क मिले थे. लगातार बारिश से निशान मिट गए हैं, जिससे बाघ की गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो गया है.

गन्ने के खेतों में छिपे होने की आशंका

वन विभाग के अनुसार बंजरिया गांव के पास हरिनगर चीनी मिल के गौंद्रा फार्म में बड़े क्षेत्रफल में गन्ने की फसल खड़ी है. ऐसे घने खेत बाघ के छिपने के लिए अनुकूल माने जाते हैं.

इसी वजह से वन विभाग लगातार इलाके की निगरानी कर रहा है.

किसान और मजदूरों में बढ़ी चिंता

वनकर्मियों की लगातार सर्चिंग और बाघ की मौजूदगी की आशंका के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है.

स्थानीय किसान और खेतिहर मजदूर फिलहाल गन्ने के खेतों में जाने से बच रहे हैं. वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >