अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा खिरकिया-बांसी मुख्य मार्ग पर गंभीरिया के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी.

बगहा/मधुबनी. उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा खिरकिया-बांसी मुख्य मार्ग पर गंभीरिया के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है. मृत युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश कोतवाली पडरौना के गंभीरिया निवासी बुन्नीलाल कुमार (18 वर्ष) तथा कसया थाना के बरवा जंगल निवासी शाबाज (19 वर्ष) व विकास कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. ज्ञात हो कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रौजा की मेला से देर शाम करीब 6:30 बजे गंभीरिया जा रहे थे. जाने के दौरान बांसी रोड पर गंभीरिया के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. गंभीर चोट लगने के कारण तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली के बांसी चौकी इंचार्ज बिपिन सिंह ने बताया कि पुलिस तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी है. साथ ही सीसी कैमरे से फरार अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >