शास्त्री नगर चौक के पास हथियार से लैस दो युवक समेत तीन गिरफ्तार

हथियार से लैश युवकों के गिरफ्तारी मामले में पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने दी.

बगहा. हथियार से लैश युवकों के गिरफ्तारी मामले में पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पटखौली थाना में पदस्थापित पुअनि ज्योति पुंज को संध्या करीब छह बजे गुप्त सूचना मिली कि शास्त्रीनगर चौक के पास कुछ युवक हथियार से लैस होकर घूम रहे हैं. वरीय पदाधिकारी को सूचना से अवगत कराते हुए सअनि अखिलेश कुमार ओझा, सअनि विकाश कुमार तथा सिपाही धनुषधारी चौधरी के साथ सत्यापन हेतु रवाना हुए. शास्त्रीनगर चौक पहुंचने पर सूचना मिली कि युवक गंडक नदी के दाहिने घाट की ओर गये हैं. पुलिस पहुंचते ही कुछ युवक भागने लगे, जिनमें से दो को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम बगहा थाना के पिपरिया निवासी सुमन कुमार (18 वर्ष) व सत्यम मल (19 वर्ष) बताया. तलाशी में सुमन कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा (6 इंच बैरल), एक 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा सत्यम मल के पास से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दोनों शस्त्र संबंधी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गये. वही मौके से एक बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22-1879 भी बरामद की गयी. वहीं पूछताछ में दोनों ने अन्य साथियों के नाम क्रमश: विक्की कुमार, अर्जुन कुमार यादव एवं द्वित राज बताया. वहीं पुलिस ने बगहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अर्जुन कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अवैध शस्त्र रखने का मामला दर्ज करने हेतु प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वही फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >