खाना बनाते लगीं आग में तीन घर जले

अंचल क्षेत्र के खडडा पंचायत के भंगहा गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लगने से लाल बिहारी पासवान के तीन घर जलकर राख हो गया.

नौतन . अंचल क्षेत्र के खडडा पंचायत के भंगहा गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लगने से लाल बिहारी पासवान के तीन घर जलकर राख हो गया. घर में बंधी दो बकरी भी जलकर राख हो गई. आग की तेज लपट को देख ग्रामीणों ने दौडकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तीनों घर धू धू कर जलते रहे. इस घटना में अनाज कपड़ा, बर्तन, पशु का चारा, चारा मशीन समेत लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार लाल बिहारी पासवान की पुत्री खाना बना रहीं थी, अचानक चूल्हे से आग की लूती निकल कर घर में पकड लिया. देखते ही देखते आग पूरे घर में पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगा. इस संबंध में अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने कहा कि पीड़ित परिवार को सबसे पहले थाने में घर जलने का सनहा दर्ज करना होगा, उसके बाद अपदा कोष मिलने वाली सहायता का लाभ दिलाया जाएगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >