बेतिया. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन अतिवृष्टि होने के कारण व प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम में पानी का जल जमाव तथा विभागीय निर्देश के आलोक में अब जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अब दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक महाराजा स्टेडियम बेतिया सहित विभिन्न स्थलों पर एक साथ आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 ,19 आयु वर्ग कक्षा छठवीं से 12वीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के नियमित रूप से अध्यनरत बालक- बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सभी कोटि के विद्यालयों के खिलाड़ियों की उक्त खेल प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए पत्र निर्मित कर दिया गया है. प्रतियोगिता में निबंधित खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति व विद्यालय का आई कार्ड अपने साथ अवश्य रखेंगे. जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को एथलेटिक्स अंडर 17 बालक- बालिका ,वॉलीबॉल अंडर 14 ,17 ,19 बालक- बालिका, हैंडबॉल 14 ,17, 19 बालक -बालिका , खो-खो अंडर 17 बालक- बालिका ,कबड्डी अंडर 17 बालक-बालिका ,वुशू अंडर 17, 19 बालक-बालिका, फुटबॉल अंडर 17 बालक- बालिका ,क्रिकेट अंडर 17 बालक की प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित स्थलों पर आयोजित की जाएगी. केवल एमजेके कॉलेज के फुटबॉल मैदान में पानी का जल जमा होने के कारण अब फुटबॉल की प्रतियोगिता जिरात परबतिया टोला बेतिया में आयोजित की जाएगी. सभी खिलाड़ी ड्रेस कोड में भाग होंगे. उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 अक्टूबर को समय 9:45 बजे पूर्वाह्न में महाराजा स्टेडियम बेतिया में जिला प्रशासन के द्वारा संपन्न की जाएगी. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धतिके आधार पर खेली जाएगी. जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर अगर चार से कम टीमों की सहभागिता होने की स्थिति में उक्त खेल विधा का ओपन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जाएगा. सभी प्रधानाध्यापक टीम प्रभारी नामित पर विद्यालय का एक बैनर के साथ सहभागिता दिलाना सुनिश्चित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
