बेतिया: मैनाटांड़ में दो दिनों में तीन बाइक चोरी, प्रखंड कार्यालय की वारदात CCTV में कैद

बेतिया के मैनाटांड़ क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दो दिनों के भीतर तीन बाइकें चोरी हुई हैं, जिनमें से एक वारदात प्रखंड कार्यालय परिसर की CCTV में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और बरामदगी के लिए जुटी है.

Bettiah News: बेतिया. मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गयी है. दो दिनों के भीतर मैनाटांड़ बाजार और प्रखंड कार्यालय परिसर से तीन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. इनमें प्रखंड कार्यालय परिसर से चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और चोरी गयी बाइकों की बरामदगी में जुटी है.

प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

सोमवार को इनरवा बाजार निवासी खाद व्यवसायी शेख राजा अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से मैनाटांड़ प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे थे. बाइक परिसर में खड़ी कर कार्यालय के अंदर जाने के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली.

सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की टोपी पहने एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस इसी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है.

मैनाटांड़ बाजार से भी बाइक गायब

शनिवार को बसंतपुर निवासी रेयाज अंसारी मैनाटांड़ बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे. बाइक खड़ी कर बाजार जाने के बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली.

घटना को लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इनरवा गांव निवासी की बाइक भी चोरी

सोमवार को ही इनरवा गांव निवासी फैयाज आलम की बाइक भी मैनाटांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर से चोरी हो गयी. उन्होंने भी घटना की शिकायत पुलिस से की है.

इस तरह दो दिनों के भीतर तीन बाइक चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

CCTV फुटेज से चोर की पहचान में जुटी पुलिस

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई बाइक चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है. फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस चोरी गयी बाइकों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >